सर्दियों में धूप ना ले पाने की वजह से विटामिन डी की कमी हो रही है तो अपनाएं ये तरीका

सेहतराग टीम

सर्दियों मौसम आ गया है। अब हाड को कपां देने वाली सर्द हवाएं भी चलने लगी हैं। धीरे-धीरे ठीक से धुप का निकलना भी बंद हो जाएगी और इससे ठंड तो बढ़ ही जाएगी, लेकिन इसी के साथ ठीक से धुप न मिलने के कारण लोगों में विटामिन डी कमी भी होने लगती है। विटामिन डी हमारे शरीर के लिए इतनी जरूरी है कि अगर विटामिन डी ना मिले तो हमारी हड्डियां कमजोर हो जाएंगी। ऐसे में हमारी हड्डियां कमजोर ना इसलिए भरपूर मात्रा में धूप लेना जरूरी है। अगर आप सर्दियों में किन्हीं कारणों से धूप नहीं ले पा रहे तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे आपके शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है।

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

इसमें सबसे पहली जो चीज आपकी मदद कर सकती है, वो है अंडा। जहां अंडे के सफेद वाले भाग में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, तो वहीं अंडे की जर्दी यानी पीले वाले भाग में विटामिन डी का भंडार होता है। इसलिए अगर आप सर्दी में विटामिन डी धूप से नहीं ले पा रहे हैं, तो फिर आप इस मौसम में अंडे का सेवन करके ये ले सकते हैं।

बादाम भी विटामिन डी की अपूर्ति के लिए काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसलिए ये हमारे शरीर को कई शारिरिक समस्याओं से भी बचाने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हमें अगर अपने शरीर को विटामिन डी की अच्छी मात्रा देनी है, तो हमें बादाम वाला दूध पीने से इसमें काफी मदद मिल सकती है। इस दूध का सेवन करने से हड्डियां तो मजबूत रहती ही है, साथ ही इनके विकास में भी काफी मदद होती है।

इसके अलावा संतरे में विटामिन डी की अच्छी मात्रा तो होती ही है, साथ ही इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है। ऐसे में ये हमको दो विटामिंस का फायदा देता है। इसलिए अगर सर्दियों में आपको विटामिन डी और सी चाहिए, तो आप संतरे का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको संतरा खाना अच्छा नहीं लगता है, तो आप इसे जूस के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप मासाहारी भोजन खाते हैं, तो आपको मछली जरूर खानी चाहिए, क्योंकि इसमें विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

अगर आपको खासतौर पर अपनी हड्डियों को फायदा पहुंचना है, तो आपको सैल्मन और ट्यूना जैसी मछलियों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ये मछलियां आपके शरीर में विटामिन डी की एक तिहाई मात्रा की अपूर्ति करने में सक्षम हैं। इसके अलावा अगर आप शाकाहारी हैं, तो आप मशरूम का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं, इससे हमारे शरीर की जरूरत का लगभग 20 प्रतिशत विटामिन डी हमें मशरूम से मिल सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद कई पोषक तत्व हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें-

जानिए, सर्दियों में कितना पानी पीना चाहिए और यह क्यों हैं जरूरी?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।